ऋषिकेश- राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप मैं नीरजा गोयल ने जीते दो सिल्वर मेडल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप मैं नीरजा गोयल ने दो सिल्वर मैडल जीतकर ऋषिकेश सहित उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
इस चैम्पियनशिप में लगभग 600 टीम ने प्रतिभाग किया था, जिसमें नीरजा गोयल ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई। शानदार अंदाज मैं खेलते हुए उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। नीरजा गोयल ने बताया की उन्होंने इस चैम्पियनशिप के लिए कड़ी मेहनत कर इस लक्ष्य को हाशिल किया है। उन्होंने बताया की इसमें उनके कोच जीतेन्द्र बिष्ट का बहुत बड़ा योगदान रहा। इसके साथ ही इस उपलब्धि में खुशी दास,सोनाली,संभव का भी विशेष योगदान रहा और प्रेम कुमार सेक्रेट्री उत्तराखंड पैरा एसोसिएशन का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उनकी इस उपलब्धि को हासिल करने में सहायता की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News