ऋषिकेश- उत्तराखण्ड का पहला क्रोकोडायल इको पार्क बनकर तैयार

त्रिवेणी न्यूज 24
खटीमा – खटीमा में उत्तराखण्ड का पहला क्रोकोडायल इको पार्क बनकर तैयार हो चूका है। यहां पर्यटक मगरमच्छों का दीदार कर सकेंगे। इस इको पार्क में पर्यटक 2 किलोमीटर के दायरे में सौ से ज्यादा मगरमच्छों का दीदार कर सकेंगे। कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर यहां भी जंगल सफारी का आनंद उठा सकेंगे।
भारत नेपाल और यूपी बॉर्डर से लगे खटीमा सुरई रेंज के घने जंगल के बीच मगरमच्छों का एक बेहद खूबसूरत संसार बसता है। 2 किलोमीटर के इस ककरा नाले के दायरे में सौ से ज्यादा मगरमच्छों की अपनी दुनिया है। वहीं पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां आकर्षक पार्क भी बनकर तैयार है। सीएम पुष्कर धामी भी खुद क्षेत्र में पर्यटन रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण बता रहें हैं। वही वन महकमे को इतंजार है तो अब सिर्फ सीएम घोषणा में शामिल इस क्रोकोडाइल ईको पार्क के उद्धघाटन का। खटीमा के इस सुरई रेंज में बने क्रोकोडाइल ईको पार्क में मगरमच्छों का दीदार कर पर्यटक भी रोमांचित हो रहे हैं। रामनगर कॉर्बेट पार्क ना जा पाने वालों के लिए इसे बेहतर विकल्प बता रहें हैं। खटीमा क्षेत्र के क्रोकोडाइल ईको पार्क में आकर पर्यटक जहां जंगली जानवरों के साथ मगरमच्छों को देख रोमांचित होंगे। वहीं पर्यटन का हब बनने से स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News