ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना।
बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉलेज में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर मंगलवार को मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी। इसका चेकअप कराने व दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे इस दौरान उन्होंने वहां पर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News