ऋषिकेश- ऋषिकेश विधानसभा के गाँव 15 सालों से देख रहे हैं विकास की राह – जयेन्द्र रमोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र ग्रामसभा साहब नगर में “आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा” अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगो से स्थानीय मुद्दों पर संवाद स्थापित कर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर घर जाकर जनसम्पर्क किया। आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत ऋषिकेश विधानसभा के साहब नगर में भ्रमण कर आगामी चुनाव में अपने घोषणा पत्र के लिए आम जनमानस के सुझाव मांगे ताकि ऋषिकेश का अपना घोषणापत्र हो जिसमें ऋषिकेश विधानसभा की बात हो लोगों की बात हो। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के कई इलाके अभी तक 15 सालों से विकास की राह देख रहे हैं। यहॉं पर आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। साहब नगर में सड़कों की स्थिति बदहाल है। आम जनमानस ने पानी की निकासी, सड़कों की चौड़ाई, सड़कों की मरम्मत, पशुओं से कृषि को नुकसान जैसे विभिन्न समस्याओं को व्यक्त किया। उनके सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिज्ञा पत्र में शामिल किया जाएगा। जिला बूथ प्रभारी गजेंद्र विक्रम शाही ने बताया कि इस क्षेत्र में जंगली जनवरों और मानसून में बाड़ की समस्या का समाधान पिछले कई वर्षों से नही हुआ हैं। विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक को कई बार स्थानीय समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन आज तक ना तो जंगली जनवरों से ना तो बाड़ से निजात मिल पायी हैं।
जनसंपर्क में यद्ध बहादुर भण्डारी, केके थापा, पूर्व क्षेत्र पंचायत गोकुल रमोला, कुंवर गुसाँई, हरभजन चौहान, विजय बिष्ट, रंजीता गुरूंग, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, शांता पंखी, हरि पंखी, दीपाली शाही, अंजु शाही, पद्मा थापा, राकेश गौड, रवि राणा, दीपक नेगी, मनीष रमोला, गब्बर कैन्तुरा, राजन बिष्ट, कोमल गुरूंग आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News