ऋषिकेश- नरेन्द्र मोदी की 30 दिसम्बर को हल्द्वानी मे प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी – हल्द्वानी के एमबी इन्टर कालेज मैदान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भटट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी ने एमबी इन्टर कालेज मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान स्टेज बनाने अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चिन्हिकरण किया गया। मैदान मेें नुमाईस लगी थी जिसे हटा लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की हल्द्वानी में जनसभा आगामी 30 दिसम्बर को प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि मैदान में सभी व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जनता को यातायात की असुविधा ना हो यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है साथ ही पार्किंग व्यवस्था भी चिन्हित की जा रही है।
निरीक्षण दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, पुलिस अघीक्षक नगर हरबंश सिह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधीक्षण अभियन्ता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि अशोक कुमार,जलसंस्थान एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News