ऋषिकेश- सीएम को सौंपी देवस्थानम बोर्ड की अन्तिम प्रतिवेदन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समित के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने भेंट की। उन्होंने बोर्ड के सम्बन्ध में समिति द्वारा तैयार किया गया अन्तिम प्रतिवेदन आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का परीक्षण कर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सचिव एचएस सेमवाल उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News