ऋषिकेश- 4 दिसंबर को लगेगा इस वर्ष का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण, सभी राशियों के जातकों को करेगा प्रभावित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा यद्यपि यह ग्रहण आंशिक होगा लेकिन सभी राशियों के जातकों को अच्छे अथवा बुरे रूप में प्रभावित अवश्य करेगा।
मुख्यमंत्री द्वारा ज्योतिष वैज्ञानिक की उपाधि से सम्मानित उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल की ज्योतिषीय गणना के अनुसार 4 दिसंबर को सुबह 10 बचकर 59 मिनट तक यह सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा और 3:07 तक रहेगा यह ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र पर घटित हो रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के जातकों को विशेष रूप से सावधानी रखनी होगी।
सौर वैज्ञानिक डॉ. चंडी प्रसाद बताते हैं यह ग्रहण विशेष रुप से अंटार्कटिका दक्षिण अमेरिका दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पूर्ण रुप से दिखाई देगा। भारतवर्ष में यह आंशिक रूप से रहेगा क्योंकि यहां पर चंद्रमा का एक हिस्सा ही सूर्य के सामने से गुजरेगा। इसलिए इसे खंडग्रास ग्रहण के नाम से भी जाना जाएगा। आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल का कहना है कि जब भी पूर्ण ग्रहण होता है तो 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाता है। लेकिन आंशिक ग्रहण में सूतक पातक नहीं होता है। इसलिए लोगों को सूतक का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन वृश्चिक राशि के अतिरिक्त वृष राशि कन्या राशि कुंभ राशि के जातकों को इस समय विशेष पूजा पाठ करने की आवश्यकता है। मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित करने के विज्ञान को विकसित करने वाले ज्योतिष जगत के बड़े हस्ताक्षर डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि शनिवार के दिन अमावस्या और सूर्य ग्रहण के घटित होने से मंत्र और यंत्रों की सिद्धि के लिए यह समय वरदान के समान है जो लोग असाध्य रोगों से पीड़ित चल रहे हैं जिनकी जन्म कुंडली में मारक दशा चल रही है जिनके विवाह संतान नौकरी कोर्ट कचहरी जमीन जायदाद संबंधी कार्यों एवं बिजनेस व्यापार में रुकावटें चल रही है उन सब का कल्याण भी इस ग्रहण में हो सकता है इसके लिए सभी लोग व्यक्तिगत रूप से उनसे दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News