ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व श्यामपुर में हुई 30 लाख की चोरी का किया खुलासा, 22 लाख की नगदी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने 4 दिन पूर्व श्यामपुर स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलमारी में रखे 30 लाख रुपए की चोरी का खुलासा किया है। चोरी करने वाले दो अभियुक्तो से 22 लाख रुपए नगद घटना में प्रयुक्त हथौड़ी रस्सी और गर्म चादर भी बरामद की है ।
सोमवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोंडियाल ने पत्रकारों को बताया कि विगत 25 नवंबर को श्यामपुर निवासी दीपक जुगलान पुत्र स्वर्गीय सत्य प्रसाद जुगलान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनके कार्यालय का शीशा तोड़कर 23 नवम्बर को अलमारी के अंदर से 30 लाख 35 हजार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। जिस पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर टीम गठित की गई। जिसमें एसओजी देहात ने चोरी का खुलासा किए जाने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पड़ताल की गई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दिनेश रावत पुत्र सत्यपाल सिंह रावत निवासी बनगांव पटवारी क्षेत्र तहसील चिन्यालीसौड़ जिला उत्तरकाशी के साथ पंकज पवार पुत्र सिंह पंवार निवासी ग्राम टिपरी पोस्ट ऑफिस टिपरी थाना तहसील चिन्यालीसौड़ को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने बाइस लाख रुपए नगद दो गर्म चादर, एक हथौड़ी और सूत की रस्सी भी बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों ने उक्त चोरी किए जाने की घटना को स्वीकार किया है । इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी भी उपस्थित थे।
