ऋषिकेश- उत्तराखंड दौरे पर आये राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात 7 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में लगे 07 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वहीं एहतियातन कोविड पॉजिटिव पाए गए सभी पुलिकर्मियों को आइसोलेशन के लिए उन्हें उनके संबंधित जिलों में लौटा दिया गया है। परमार्थ निकेतन कार्यक्रम में ड्यूटी में तैनात 7 पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। पॉजिटिव निकले जवान गढ़वाल रेंज के हैं। ऐसे में सभी जवानों की जानकारी जुटाई जा रही है। ड्यूटी पर तैनाती से पहले इनका कोविड टेस्ट किया गया था, जिसके बाद इनकी जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में रात्रि विश्राम के लिए रूके हुए हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य भर के विभिन्न जिलों से भारी पुलिस बल को बुलाया गया है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में तैनाती से पूर्व पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें सात पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पौड़ी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News