ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 36 नये मरीज मिले,10 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 36 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 150 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 5336 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, पौड़ी में सबसे ज्यादा 19 केस मिले हैं। अल्मोड़ा और हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल में सात, देहरादून में पांच और ऊधमसिंह नगर में एक संक्रमित मरीज मिला है।
कोरोना का नया वेरिएंट: उत्तराखंड में भी अलर्ट, लेकिन नए स्वरूप में दोनों टीके कितने कारगर अभी स्पष्ट नहीं
संक्रमण दर 0.67 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344219 हो गई है। इनमें से 330476 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.67 प्रतिशत दर्ज की गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News