ऋषिकेश- ब्लू राइडर साइकिल क्लब की दो टीमों के बीच हुआ सदभावना क्रिकेट मैच का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गंगा भोगपुर में ब्लू राइडर साइकिल क्लब की दो टीमों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस मैच में संजय गुप्ता एकादश ने संजय शर्मा एकादश को 4 विकेट से हराया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर संजय गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया संजय गुप्ता ने बॉलिंग करते हुए 2 विकेट हासिल किए वहीं उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए शानदार 32 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही संजय शर्मा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 73 रन बनाए। सर्वाधिक चंद्र बल्लभ डिमरी ने 30 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेली इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। वहीं संजय गुप्ता एकादश की ओर से सर्वाधिक 4 विकेट और 2 स्टंपिंग विनय पाण्डेय ने किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए संजय गुप्ता एकादशी मात्र 16 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने संयुक्त रूप से टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मैच में अंपायरिंग भरत गुसाईं ने की।
इस मौके पर ब्लू राइडर साइकिल क्लब के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, राकेश सिंह मियां, विजेंद्र रतूड़ी, बलवीर जैसल, अब्दुल रहमान, मनीष शर्मा, योगेश पाल, अशोक नेगी, कमलेश डंगवाल, सौरभ नैथानी, नटवर श्याम, प्रकाश डोभाल, वीरेंद्र नौटियाल, चंद्र नेगी, पंकज ब्रेजा, अनुराग अग्रवाल, आशीष मिश्रा, मनोज प्रसाद, नवीन भट्ट, राजन, अजय प्रजापति, मनोज रावत, यशपाल चौहान, महेश चंद्र सती, राजीव आनंद, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News