ऋषिकेश- केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय खाद्य निगम द्वारा ढालवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी।
गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ताल वाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी एवं भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक सचिन देव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर रोशन रतूड़ी ने कहा कि कोरोना काल से अब तक केंद्र सरकार प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के तहत प्रतिमाह 5 किलो राशन निशुल्क वितरित कर चुकी है। इस योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। अब तक केंद्र सरकार 80 करोड रुपए से अधिक की निशुल्क राशन वितरित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ लोगों को संभालने का काम कर रही है जो कि एक सराहनीय कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ है और आगे भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र तथा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराना चाहिए। जिससे उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कोराना काल में उनकी नगर पालिका को भी लगभग 4 करोड रुपए का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। इस अवसर पर मंडल प्रबंधक सचिन देव ने कहा कि सरकार किसानों के फसल का समर्थन मूल्य पहले ही सुनिश्चित कर देती है। जिससे किसानों की आय दुगनी हो सके। उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार ने कुपोषण मुक्त चावल वितरित किए हैं। जिसका लाभ कुपोषण बच्चों को मिला है। सरकार का मकसद किसानों की आय दोगुनी करने का है तथा बिचौलियों को समाप्त करने का है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रीता गैरोला, ढालवाला चौकी प्रभारी पिंकी डोभाल, सुरेश सारस्वत, सुरेंद्र राणा, केके सिंह, प्रखर राणा, भारू सिंह, मोहित गुनियाल, जितेंद्र कुलथिया आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News