ऋषिकेश- देहरादून में 11 अधिकारियों समेत 18 लोग कोरोना पॉजिटिव

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (FRI) में 11 अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए। तिब्बती समुदाय के 7 लोग भी कोरोना पॉजिटिव हुए।देश के कई हिस्सों समेत उत्तराखंड में भी एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है। सबसे अधिक सक्रिय मरीजों वाले देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (FRI) में 11 अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को एफआरआइ देहरादून परिसर स्थित हॉस्टल में आइसोलेटे कर दिया गया है। FRI के अपर निदेशक डा. एसके अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग पर था और इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से दून प्रस्थान के दौरान सभी के सैंपल लिए गए थे जिसमें 08 अधिकारी संक्रमित पाए गए। इसके बाद दून में सभी 48 की सैंपलिंग की गई तो तीन अन्य की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

%d bloggers like this:
Breaking News