ऋषिकेश- टिहरी साइबर पुलिस ने लगभग 4,75,000/- कीमत के गुम मोबाइलों को बरामद किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सीआईयू साइबर पुलिस टिहरी ने लगभग 4,75,000 रूपए कीमत के 35 गुम मोबाइलों को बरामद किया है। एसएसपी टिहरी द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट द्वारा टिहरी पुलिस की प्रत्येक शाखा को किसी भी प्रकार के पीड़ित के प्रति संवेदनशीलता रखते हुये सहायता प्रदान किये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देशन दिए। इसी क्रम में जनपद टिहरी पुलिस की सीआईयू साईबर शाखा द्वारा जनवरी, 2021 से अब तक खोये हुये मोबाईलों के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुये सर्विलांस की सहायता से 35 मोबाईल फोन बरामद किये गये है।
गुरुवार को साईबर शाखा कार्यालय ढालवाला में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट द्वारा उक्त बरामद मोबाइलों की वर्तमान बाजारी कीमत लगभग 4,75,000 रूपए होने की जानकारी दी। उन्होंने सीआईयू/साईबर शाखा की इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए उन्हें 2500 रुपये के नगद पुरुस्कार देने की धोषणा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित मोबाईल स्वामियों को उनके मोबाईल प्रदान किये गये, जिनके द्वारा टिहरी पुलिस की हृदय से प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार चमोली क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर, कमल मोहन भण्डारी प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती, लखपत सिंह बुटोला प्रभारी सीआईयू शाखा,टिहरी उपस्थित रहे।
साईबर पुलिस टीम में. उनि. लखपत सिंह बुटोला, उनि. विक्रम सिंह हे. कानि. योगेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षी उबैद,कां. राकेश, कां. सत्येन्द्र चौधरी, कां. हिमांशु चौधरी, कां. विकास सैनी सामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News