ऋषिकेश-50 पव्वे देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 50 पव्वे देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जनपद को नशा मुक्त करने के विरुद्ध उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में महेश जोशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा बीती देर रात्रि तिलक रोड ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त को 50 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता नंदलाल पुत्र फागूराम निवासी आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में हुई है।

%d bloggers like this:
Breaking News