ऋषिकेश- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित घर में लगाई आग, जमकर की नारेबाज़ी

त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी – कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित शीतला में घर पर हिंदूवादी संगठनों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें सलमान खुर्शीद की लिखी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से किए जाने पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। जगह-जगह उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा हो रही है। वहीं हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज उनके आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना की गई। घटना की सूचना के बाद सीओ भवाली भूपेंद्र धोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की तफ्तीश की जा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News