ऋषिकेश- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हरीचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज मे हुई निबंध और भाषण प्रतियोगिता
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरीचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा भाषण के माध्यम से अन्य छात्राओं को उत्तराखंड के इतिहास व संस्कृति से अवगत कराया। भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा रावत, रिया गुप्ता, कशिश अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया इसमें खाद्य पदार्थों को संरक्षित रखने व घर में ही खाद्य पदार्थ बनाने की विधि के बारे में बताया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर खाद्य संरक्षण केंद्र के रवि बडोला, संदीप, एनएसएस प्रभारी ज्योति सड़ाना, संध्या गुप्ता, विनिती, सीमा कोठियाल मंजू गिरी आदि मौजूद थे।
