ऋषिकेश- राज्य स्थापना दिवस पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ निबंध प्रतियोगिता आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्य स्थापना दिवस पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक मेरे सपनों का उत्तराखंड रखा गया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान छात्रों ने आकर्षक पोस्टर भी बनाए गए। निबंधों के माध्यम से अपने विचार रखे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि राज्य को पाने के लिए कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी उत्तराखंड राज्य एक संघर्ष का प्रतीक है। राज्य गठन का मूल उद्देश्य पहाड़ों से पलायन को रोकना एवं बुनियादी सुविधाएं देना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी वरिष्ठ प्रवक्ता जयकृत सिंह रावत ने स्वयंसेवियों को राज्य गठन के बाद शिक्षा ,रोजगार, चिकित्सा एवं सड़क जैसी मूलभूत क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जितेंद्र बिष्ट, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, रेडक्रॉस प्रभारी रंजन अंथवाल, नीलम जोशी, रेखा बिष्ट ,पूजा आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News