ऋषिकेश- दीपावली पर मुख्यमंत्री का तोहफा उत्तराखण्ड में सात रूपये सस्ता हुआ पेट्रोल
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – केंद्र सरकार ने दीपावली से एक दिन पहले जनता को पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कमी कर तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रूपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रूपये घटाई है। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पांच और डीजल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा। वही उत्तराखण्ड सरकार ने जनता को दीपावली का तोहफा देते हुए दो रूपये लीटर की अतिरिक्त रहत दी है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में सात रुपये की कमी की जाएगी। वहीं नए दाम गुरुवार चार नवंबर से लागू होंगे। प्रदेश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रहा है। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी देहरादून में 106.05 प्रति लीटर प्रेट्रोल बिक रहा है। वहीं, हरिद्वार में पेट्रोल 105.13 और डीजल 98.58 व उत्तरकाशी में पेट्रोल 107.10 व डीजल 100.85 प्रति लीटर पर बिक रहा है। केंद्र की ओर से दाम कम होने के बाद आम जनता को कुछ राहत मिलेगी।
