ऋषिकेश-व्यापारी नेताओं ने दीपावली पर्व पर उपहार देकर पुलिसकर्मियों का बढ़ाया मनोबल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं द्वारा दीपावली पर्व पर उपहार देकर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने विभिन्न पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को पर्व की बधाई देते हुए उन्हें विभिन्न उपहार भेंट किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। व्यापारी नेता प्रतीक ने बताया कि सारा शहर जब सब दिवाली का जश्न मनाने में व्यस्त हैै, ऐसे में पुलिसकर्मी परिवार से दूर अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रकाश के इस उत्सव में कहीं किसी तरह की बाधा न आए। उन्होंने बताया व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन का सहयोग करता आया हैै। इस तरह की होसला अफजाई से निश्चित ही पुलिसकर्मियों का मनोबल बड़ेगा।इस दौरान ललित मनचंदा,विरेंदर दमीर,पवन नारंग ,विवेक वर्मा,सौरभ गोयल ,मनीष अरोरा,शैलेंद्र साहनी ,अनुज जैन ,पंकज चावला ,संजय पंवार आदि मोजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News