ऋषिकेश- पुलिस कार्मिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं तनावमुक्त रखने के लिए आयोजित योग शिविर संपन्न

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट द्वारा पुलिस कार्मिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं तनावमुक्त रखने हेतु किये जा रहे प्रयास के क्रम में थाना मुनिकीरेती के पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज में आयोजित 10 दिवसीय योग शिविर का आज विधिवत समापन किया गया।

योग शिविर मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग कर पुलिस कार्मिको को योगाभ्यास करा रहे योगी डॉ. अमृतराज को धन्यवाद देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर योग शिविर का समापन किया गया। योग शिविर में 60 से 70 पुलिस कार्मिकों को योग का अभ्यास कराया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News