ऋषिकेश- तपोवन के नगर पंचायत बनने पर ग्रामीणों ने किया सुबोध और हरक सिंह का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तपोवन ग्राम सभा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
तपोवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि तपोवन की महत्ता को देखते हुए सरकार ने इस क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। बताया कि शीघ्र ही स्वायत्तशासी एक्ट तहत इस पंचायत में प्रभारी अध्यक्ष प्रशासक के रूप में जिलाधिकारी को तैनात किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने तपोवन ग्राम सभा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर स्थानीय लोगों को बधाई दी। कहा कि तपोवन और आसपास के क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इससे क्षेत्र के विकास में काफी सहयोग मिलेगा। इस दौरान तपोवन के ग्राम प्रधान चैन सिंह बिष्ट ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर राजेंद्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत सुलोचना, अर्चना चौहान, त्रिलोक भंडारी, रवि भंडारी, विनोद कुलियाल, मानवेंद्र भंडारी, सरोज कोठारी, लक्ष्मी, शकुंतला, गोपाल चौहान, दीपक पुंडीर, रमेश बहुगुणा, किरन, हरि सिंह रावत, दिनेश महंत, राजेश शर्मा, जगमोहन पयाल, अमित भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
तपोवन, मुनिकीरेती, ढालवाला और नरेंद्रनगर में बिछेगी भूमिगत विद्युत लाइन –
तपोवन नगर पंचायत और आसपास के इलाकों को आए दिन तूफान, आंधी, बरसात आदि मौसम में बिजली की किल्लतों से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके तहत यहां भूमिगत विद्युत लाइनें बिछाई जाएंगी। तपोवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वन एवं उर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खंभों पर तारें होने से लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उन्होंने तपोवन, मुनिकीरेती, ढालवाला और नरेंद्रनगर क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। बताया कि इस कार्य के लिए जल्द ही शासनादेश जारी किए जाएंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News