ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ मै पूजा अर्चना कर मांगी प्रदेश की खुशहाली
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज हवाई मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ पहुंचकर सीएम ने श्री नारायण की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख समृद्धी की कामना की। धामी ने कहा कि बदरीनाथ धाम को प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजैक्ट के अनुरूप दिव्य एवं भव्य बनाने के मास्टर प्लान की रूपरेखा तैयार हो गयी है। आज बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे व इसके कार्य में लगे लोगों से बातचीत भी करेंगे। कहा कि बदरीनाथ मास्टरप्लान हेतु केन्द्र ने अभी तक प्रदेश को 250 करोड रूपये दे दिए हैं। देवस्थानम बोर्ड पर लोगों की आपत्ती पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरकान्त ध्यानी की अध्यक्षता में एक कमेटी बना रखी है। जिसमें सभी धामों से दो दो लोगों को सदस्य बनाया गया है। कमेटी ने अपनी पलही रिर्पोट दी है अब अंतिम रिर्पोट आनी शेष है। अंतिम रिर्पोट आते ही इसका परिक्षण किया जायेगा जिसके बाद रिर्पोट को कैबिनेट में रखा जायेगा। बदरीनाथ पहुंचे सीएम का बीजेपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार आदि मौजूद रहे।
