ऋषिकेश- हरक सिंह रावत को रोकने की भाजपा कर रही अंतिम कोशिश

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत और दो और कांग्रेस गोत्र के नेताओं को पार्टी में रोकने के लिए भाजपा ने अंतिम प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस काम में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को लगाया गया है। प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर चुके कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत को लेकर भाजपा चौकनी है। चुनावी साल में पार्टी उन्हें नहीं खोना चाहती है। पार्टी को आशंका है कि इससे उनके 2022 की संभावनाएं प्रभावित होंगी।
इसके लिए अभी तक हुए तमाम प्रयासों के बावजूद रावत की कांग्रेस के साथ नजदीकी बढ़ रही हैं। हरक सिंह और दो-तीन और दिग्गज नेताओं के कांग्रेस के साथ बन रहे संबंधों से चिंतित भाजपा ने सभी को रोकने के लिए अंतिम प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को लगाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि अपने समर्थकों को भाजपा के हवाले कर राज्य की राजनीति में पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुके बहुगुणा की उक्त नेता कितनी सुनेंगे। जानकारी के मुताबिक जिन नेताओं के साथ बहुगुणा ने अभी तक बात की उन्होंने उन्हें कई उलहाने सामने रख दिए। बताया कि वो कैसे दिन काट रहे हैं। उन्हें भाजपा में कैसे ट्रीट किया जाता है। कैसे उनके खिलाफ क्षेत्र में माहौल बनाया जा रहा है। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा भले ही मीडिया में ऑल इज वेल कह रहे हों, सच ये है कि वो भी समझते हैं कि भाजपा में खपना इतना आसान नहीं है। स्वयं वो राज्य के राजनीतिक परिदृश्य से पूरी तरह से गायब से हो गए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News