ऋषिकेश- मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत बूथ पर बन रही कांग्रेस की सेना – जयेन्द्र रमोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने सर्वहारा नगर में बूथ स्तर पर महिलाओं के साथ बैठक की। बूथ कमेटी का गठन कर उनको वोटर लिस्ट वितरण, वोटर लिस्ट में छूटे नाम, नये नाम जोड़ने व ग़लत नाम हटाने के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जनों के साथ बूथ स्तर की बैठक कर उनके साथ संवाद स्थापित किया गया। इसके साथ ही बूथ स्तर पर कांग्रेस की मज़बूती के लिये एकजुट होकर कार्य करने को कहा। चुनाव से पूर्व बूथ स्तर पर एक अध्यक्ष एक बीएलओ एक युवा व एक महिला कार्यकर्ता की पोस्ट रहेगी व उनके साथ दस सदस्य भी रहेंगे। इस तरह से कमेटी हर बूथ पर बनाई जा रही जिसके तहत आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो ।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस नेत्री चन्द्रकान्ता जोशी, महानगर ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, रामबदन साहनी, विद्यावती देवी, गंगा यादव, गीता थापा, अशोक थापा, कैलाशी देवी, कांति यादव, सुमन, मधु, पूनम, कमला देवी, सावित्री, निक्की, नीलम, नविता, शीतल कुमारी, कमला जाटव, अनिता, मुकुल यादव, काम गुप्ता आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News