ऋषिकेश- पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश से त्रिवेणी घाट तक निकली श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ की भव्य कलश यात्रा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कथावाचक आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने कहां की श्रीमद् भागवत कथा भक्ति मार्ग पर चलने का एक सरल माध्यम है। कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य सभी प्रकार के कष्टों से तर जाता है।
बुधवार को कथा वाचक आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री के सानिध्य में भक्तों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पशु लोक विस्थापित से शुरू होकर त्रिवेणी घाट पहुंची। त्रिवेणी घाट पर पूजा अर्चना के बाद कल कलशों में गंगाजल भरकर कलश यात्रा वापिस कथा स्थल पहुंची। इसके बाद कथावाचक आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीमद्भागवत का श्रवण करता है उस मनुष्य को गोधाम की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत कथा ही हमें भक्ति के मार्ग पर ले जाने का एक सरल माध्यम है। इस अवसर पर प्रताप सिंह तड़ीयाल, यशपाल सिंह तड़ियाल, देवेश्वरी राणा, रमेश राणा, संगीता नेगी, महावीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News