ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 40 पव्वे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।गठित टीम द्वारा काली माता मंदिर आईडीपीएल के पास से एक अभियुक्त को एक्टिवा स्कूटी पर कुल 40 पव्वे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता राम आसरे पुत्र मूरत सिंह निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल के रूप में हुआ है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News