ऋषिकेश- देवस्थानम बोर्ड ने किया चारधाम यात्रा बस अड्डे पर यात्री सहायता काउंटर शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आयुक्त गढ़वाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन के निर्देश पर ऋषिकेश में देवस्थानम बोर्ड ने चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क शुरू कर दिया है।
बता दें कि ने विगत 25 सितम्बर को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ब्यवस्था का निरीक्षण कर यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के आदेश दिए थे। जिसके चलते चारधाम यात्रा टर्मिनल पर चिकित्सा विभाग, पुलिस, प्रशासन, परिवहन, संयुक्त रोटेशन पर्यटन सहित देवस्थानम बोर्ड ने यात्री सहायता डेस्क स्थापित किये है। इससे यात्रियों को सहायता व मार्गदर्शन मिल रहा है। चारधाम यात्रा टर्मिनल ऋषिकेश में यात्री हेल्प डेस्क ने कार्य शुरू कर दिया है।
देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क शुरू किया गया है। इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड ने बताया चार धाम यात्रा पर जाने वाले विभिन्न प्रदेशों से तीर्थ यात्री ऋषिकेश पहुंच रहे है। जिन्हें उचित मार्गदर्शन हेल्प डैस्क के माध्यम से दिया जायेगा।
