ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के15 नये मरीज मिले, 20 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले मिले और 20 पुराने मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढक़र 343474 तक पहुंच गया है। हालांकि कुल संक्रमितों में से 329758 (96 फीसद) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त यहां पर कोरोना के 228 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक 7393 मरीजों की मौत भी राज्य में हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 17 हजार 213 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 15 मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 17198 की निगेटिव आई है। टिहरी में सबसे अधिक चार लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देहरादून व पिथौरागढ़ में तीन—तीन, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। जबकि पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी व ऊधमसिंहनगर में आज कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News