ऋषिकेश- 6 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक शराब तस्कर गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश पुलिस की अवैध शराब तस्करी, बिक्री के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मारुति कार में 06 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान श्यामपुर फाटक के पास से एक मारुति-800 कार में 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड की तस्करी करते एक अभियुक्त रवि शाही पुत्र भीम बहादुर शाही निवासी भल्ला फॉर्म गली नंबर 20 श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम नरेश शर्मा, चौकी प्रभारी श्यामपुर, कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल नंदकिशोर, कांस्टेबल शीशपाल शामिल थे।
