ऋषिकेश- आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को किया महिला प्रकोष्ठ का विस्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आम आदमी पार्टी ने
उत्तराखंड में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारियों के साथ ही संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आप ने ऋषिकेश विधानसभा की महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए पुष्पा पांडेय को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है। जबकि कुसुम राठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेखा ध्यानी को उपाध्यक्ष, रजनी कश्यप को महासचिव एवं योगाचार्य भारती को सह सचिव, कंचन को ब्लाक अध्यक्ष, उषा बुडाकोटी को ब्लाक उपाध्यक्ष, आशा सिंह को ब्लाक सचिव का दायित्व सौंपा गया । कैलाशगेट स्थित एक रेस्त्रा में मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शिशुपाल रावत , प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला अध्यक्ष अमित बिश्नोई की उपस्थिति में विधानसभा कार्यकरिणी का गठन किया गया। बैठक का संचालन कर रहे बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजे सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली में इतिहास रचने के बाद अब उत्तराखंड में पार्टी शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार है।आप का उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तौर पर मजबूती पर फोकस है। जिसमें महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित कराई जा रही है।मातृशक्ति चुनाव में निर्णायक भूमिका निभायेगी जिसके बूते पार्टी चुनाव में प्रंचड बहुमत हासिल करेगी। बैठक में दिनेश असवाल, धनपाल रावत, राधे साहनी,पंकज गुसाईं,विनायक गिरी, सुनील सेमवाल, मंजू शर्मा, प्रवीन असवाल, सुनील कुमार उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News