ऋषिकेश- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में छिद्दरवाला मे किया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में सभी छिद्दरवाला ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हरिद्वार जाते हुऐ छिद्दरवाला चौक पर फूलमालाओं से स्वागत किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के ऋषिकेश विधानसभा के प्रथम बूथ क्षेत्र में पहुँचने पर स्वागत किया गया और उनको आश्वस्त किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर मज़बूती से तैयारी की जा रही है। पदाधिकारी एक एक कार्यकर्ता के साथ बैठक कर संगठन की मज़बूती पर कार्य कर रहे हैं। जिसके परिणाम से हम बड़े अंतर से कांग्रेस को जीत दिलायेंगे। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, ज़िला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, कृपाल सिंह सरोज, आशा सिंह चौहान, रवीन्द्र राणा, कुंवर गुसाँई, श्यामपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष युवा कांग्रेस मनोज बिष्ट, दीपक नेगी, ज़िला महासचिव सतीश रावत, राजेन्द्र गैरोला, हरि सिंह राणा, मोहन सिंह डोबलियाल, तेजपाल कलूडा, कमल रावत, अमन पोखरियाल, रूकम पंवार, विजय बिष्ट, प्रवीन बिष्ट, राकेश गौड, पंकज रावत सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News