ऋषिकेश-सफाई कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली में सफाई कर्मचारी ने मारपीट व जान से मारने की धमकी दिये जाने की तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली मे दी गई सफाई कर्मचारियों तुलसी कुमार द्बारा तहरीर में बताया कि वह वीरभद्र गली नंबर 8 में आस्था पथ के नीचे शौचालय की सफाई कर रहा था इसी बीच एक मातृछाया आश्रम निवासी आया उससे बिना किसी बात के गाली गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने वहां पहुंच कर उसकी जान बचाई, तुलसी कुमार ने कहा कि वह एक गरीब व्यक्ति है। जिसके कारण उसकी गरीबी का फायदा उठाकर उसका मानसिक रूप से उत्पीडन किया जा रहा है। इससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है। उसने कोतवाली में रिपोर्ट देकर जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News