ऋषिकेश- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित काले की ढाल मे कार व टेंपो की टक्कर में पलटा टेंपो, तीन हुए घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित काले की ढाल पर एक टेंपो व कार की टक्कर लगने से टेंपो सड़क पर ही पलट गया। टेंपो के पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रहा टेंपो काले की ढाल पर कार से टकराने पर अचानक पलट गया।
इसमें सवार कैलाशा तिवारी 30 वर्ष पत्नि राकेश कुमार तिवारी निवासी मनसा देवी गुमानीवाला, अभिषेक तिवारी पुत्र राकेश कुमार, मुन्नी देवी जगदीश प्रसाद 45 वर्ष निवासी गंगानगर ऋषिकेश घायल हो गए।इन तीनों घायलों को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन कैलाशा देवी की हालत खराब होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News