ऋषिकेश- थाना मुनि की रेती पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुडदंग मचाने के मामले में 14 व्यक्तियों पर करी कार्यवाही
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हुडदंग मचाने के मामले में 14 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की है।
मंगलवार को वरिष्ठ उप-निरीक्षक रमेश कुमार सैनी चौकी प्रभारी कैलाश गेट, उप-निरीक्षक विपिन कुमार चौकी प्रभारी भद्रकाली व उप-निरीक्षक विकास शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से खारा-स्रोत के पास चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने खारा-स्रोत व उसके आस-पास सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले तथा हुडदंग मचाने वाले 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की। पुलिस ने सभी की पहचान सोनू पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम मिनी खेड़ा थाना सदर जिला हिसार हरियाणा।विवेक कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम मिनी खेड़ा थाना सदर जिला हिसार हरियाणा। कुलदीप पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम मीणा खेड़ा थाना सदर जिला हिसार, हरियाणा। राजीव कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश। दीपक पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम मिनी खेड़ा, थाना सदर जिला हिसार हरियाणा। अमित नेगी पुत्र रमेश नेगी निवासी ढालवाला मुनी की रेती। अमित कुमार पुत्र नंदराम निवासी ढाल वाला मुनी की रेती। सचिन पुत्र शूरवीर सिंह निवासी 14 बीघा थाना मुनिकीरेती। शिशुपाल सिंह पुत्र अशोक निवासी खराश्रोता थाना मुनिकीरेती। मोहित पुत्र प्रेमी निवासी ऋषिकेश। गौरव पुत्र देवराम थाना रानीपोखरी। राम सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी श्यामपुर। अरुण पुत्र धर्मपाल नेगी निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश। विक्की पुत्र बहादुर निवासी घनसाली टिहरी गढ़वाल के रुप में की। पुलिस ने कहा कि पुलिस का यह मिशन मर्यादा अभियान निरतंर जारी रहेगा।
