ऋषिकेश- नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बीते 5 सितम्बर को कोतवाली ऋषिकेश में दी गई तहरीर मैं शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि मेरी पुत्री पूजा काल्पनिक नाम उम्र 17 वर्ष जो कक्षा 11 में पढ़ती है। 5 सितंबर को एक व्यक्ति जिसका नाम फरमान पुत्र याकूब जो अलावलपुर भिक्कमपुर लक्सर हरिद्वार का रहने वाला है। मेरी लड़की को चिल्ला के जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और उसकी गंदी तस्वीर खींची। यह बात मेरी लड़की ने मुझे बताई है इसको लेकर उसने फरमान के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई थी जिस पर पोस्को अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था। नाम दर्ज अभियुक्त को आईडीपीएल ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News