ऋषिकेश- गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को प्रेषित किया 12 सूत्रीय मांग पत्र

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया है।
मंगलवार को महा संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। इसमें महासंघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि महासंघ की प्रमुख मांगों में विगत कई वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए, निगम में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत लाभ दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वर्ष 1996 से रोकी गई पदोन्नति का लाभ कर्मचारियों को दिया जाए, कोरोना काल का दंश झेल रहा पर्यटन व्यवसाय को क्षतिपूर्ति के लिए 50 करोड़ निगम को दिया जाए सहित 12 सूत्रीय मांग पत्र का अभिलंब निराकरण किया जाए। इस अवसर पर रामचंद्र रावत, वीएस जुयाल, कमल सिंह, नीलकंठ पुरोहित, रमेश शर्मा, कमला देवी, खेमा देवी, सूर्य प्रकाश विश्वास, नरेंद्र राणा, भारत भूषण कुकरेती, श्याम सिंह, संदीप मेवाड़, पूरण सिंह, महादेव उनियाल, वीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News