ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 33 नए मरीज मिले,15 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 15 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 383 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 034 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 212 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,387 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा 03, बागेश्वर 04, चमोली 1, चम्पावत 03,
देहरादून 04, हरिद्वार 04, नैनीताल 01, पौड़ी 06,पिथौरागढ़ 00 रुद्रप्रयाग 00, टिहरी 00,
उधमसिंह नगर 01, उत्तरकाशी 06 मामले सामने आए
वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के कोई मामले सामने नहीं आये हैं और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 576 मामले सामने आ चुके हैं। 347 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

%d bloggers like this:
Breaking News