ऋषिकेश- कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुआयना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी जिले के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मौका मुआयना किया।
गुरुवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल धमांदस्यु पट्टी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों बवानी, कठ्या, बडल और धौड्याकला पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी को आपदा ग्रस्त क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु कार्य करने के लिए निर्देौशित किया।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि उक्त जगह में बीते 28 अगस्त को आई आपदा से अधिक नुकसान हुआ है। पूरी तरह से मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। काश्तकारों के अधिकांश खेत बह गए हैं। उन्होंने बताया कि नदी का रास्ता बदल जाने से यहां लगातार खतरा बना हुआ है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। इज मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मनीष डिमरी, प्रधान वंदना, उमेश भंडारी, हुकुम भंडारी, राम भरत, राकेश पांडे, रमेश पुंडीर, रवि भंडारी, अनूप नेगी,नितिन कुलियाल,हरि रावत, प्रशासन एवं पीएमजीएसवाई और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News