ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अभियान में एक महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस की ओर से वारंटियों के धरपकड़ अभियान में एक महिला अभियुक्ता सपना पत्नी राजकुमार निवासी जाटव बस्ती ऋषिकेश हाल निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश को संबंधित गैर जमानती वारंट वाद संख्या- 1764/15 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को निर्धारित समय अवधि में न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप पंत, चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल मोहिनी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News