ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर दी खेल प्रेमियों को बधाई
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खेल प्रेमियों को बधाई दी।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से ’नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए सभी को खेल दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमेँ खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे आगे बढने के पूरे अवसर मिलें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल भावना सर्वोपरि है जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। अगर हम संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, खेल विभाग के अधिकारी खिलाङी और खेल प्रेमी मौजूद थे।
