ऋषिकेश- राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधिक प्रवृति के लोग मेरे विरूद्ध कर रहे हैं साज़िश – जयेन्द्र रमोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर मेरे विरूद्ध एक के बाद एक साज़िशें रचने के साथ साथ ही मुझ पर झूठे मुक़दमे भी करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
शनिवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय से मेरे द्वारा किये जा रहे जन सेवा के कार्यों से कुछ राजनीतिक लोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर मेरे विरूद्ध एक के बाद एक साज़िशें रचने के साथ ही मुझ पर झूठे मुक़दमे भी करवाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इनके झूठे आरोपों से में डरने वाला नहीं। मैं जन हितों व जनसेवा के लिये हमेशा आगे रहूँगा और ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सच्चाई समाज के सामने लाता रहूँगा। न्यायालय ने उनके आरोपों को ग़लत बताते हुए उनकी अपील को ख़ारिज किया है। मेरी ओर से जल्द ही इन सभी लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस भी भेजा जायेगा। प्रेस वार्ता में इसी वाद से संबंधित पीड़ित किरायेदार चतर सिंह बर्तवाल ने कहा कि एक जगजीत सिंह नाम का व्यक्ति जिसपर अपराधिक (देशद्रोह व हत्या) के मामले दर्ज हैं। वह लगातार चालीस वर्षों से क़ाबिज़ किरायेदारों को धमकाकर उनकी दुकान का रास्ता बंद कर उनको बेदख़ल करने का काम कर रहा है। जिसमें उसके द्वारा एक किरायेदार की दुकान तोड़कर बाऊंड्रीवाल की गई जिसे तत्काल उप ज़िलाधिकारी प्रेम लाल ने एनजीटी के आदेश पर ध्वस्त किया था। लेकिन यह व्यक्ति लगातार वहाँ पर लोगों को डरा धमकाकर बेदख़ल करने का प्रयास कर रहा है। जबकि उक्त सम्पत्ति से उसका कोई लेना देना नहीं है और उसके द्वारा मेरे ऊपर न्यायालय में मारपीट व क़ब्ज़े का झूठा वाद दायर किया जिसे न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया।
पीड़ित सतीश कोठियाल ने कहा कि हम पिछले चालीस वर्षों से चन्द्रेश्वर मार्ग पर शिवम् पुरोहित के किरायेदार हैं। लेकिन पिछले कुछ माह से हमारे पड़ोसी किरायेदार जगजीत सिंह व उसके साथी हमें दुकान ख़ाली कराने का दवाब बना रहे थे। जब हम नहीं माने तो उनके द्वारा हमारी दुकान के सामने रातों रात टीन लगाकर हमारा रास्ता बंद कर दिया गया जिसकी शिकायत हमने तत्काल पुलिस से की और पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर उपरोक्त नामित व्यक्तियों से अवैध रूप से हमारा रास्ता बाधित ना करने को कहा। जिसके बाद में इसे हटाया गया उसके बाद जगजीत सिंह ने हम व हमारे अन्य जानकारों के विरूद्ध न्यायालय से झूठा वाद दायर करने का प्रयास किया जोकि न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया। पीड़ित किरायेदार विजय कोठारी के पुत्र संजय कोठारी ने बताया कि मेरे पिता वर्षों से चन्द्रेश्वर मार्ग स्थित दुकान पर शिवम् पुरोहित के किरायेदार हैं। लेकिन कुछ समय पूर्व से यही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हमें दुकान ख़ाली करने के लिये दवाब डालता रहा जब हमने मना कर दिया तो उस व्यक्ति ने मेरे पिता की दुकान के शटर के सामने टीन लगाकर हमारा रास्ता अवरुद्ध कर हमें धमकाने का भी काम कर रहा है। और दवाब डाल रहा है कि हम दुकान ख़ाली कर दें जिसके कारण मेरे पिता बीमार पड़ गये और आज अस्पताल में भर्ती हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक लोहानी, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष सूरज गुल्हाटी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शम्भू पासवान, प्रोपर्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गर्ग, कांग्रेस नेता दीपक जाटव, सरदार बूटा सिंह, सरदार अमनप्रीत सिंह, सरदार मंहन्त बलबीर सिंह, राजीव मोहन अग्रवाल, सरदार तनवीर सिंह, मनोज सेठी, सरदार रमनप्रीत सिंह, सरदार अमरीक सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार तनवीर, सरदार बलजिंदर सिंह, नागेंद्र सिंह, हरीश दरगन, धीरज थापा, प्रिंस सक्सेना आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News