ऋषिकेश- वरिष्ठ नागरिकों ने स्थापना दिवस पर किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की ओर से संगठन का 24 वां स्थापना दिवस समारोह मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ किया। इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों ने त्रिवेणी घाट पर एकत्रित हो कर गंगा माता का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान संगठन के उन संस्थापक सदस्यों को याद किया गया जिन्होंने संगठन के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। संगठन के संग्रक्ष्क कमल सिंह राणा व महासचिव एसपी अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर त्रिवेणी घाट पर मौजूद जरूरतमदों को बिस्कुट का वितरण किया। उसके बाद कुष्ठ आश्रम पहुंच कर कुष्ठ रोगियों को भोजन व फल वितरित किए। इस अवसर पर कमल सिंह राणा, एसपी अग्रवाल, ब्रह्म कुमार शर्मा, नरेश भारद्वाज,अजय गोयल, पीडी अग्रवाल, नरेश गर्ग, दिनेश मुदगिल, सुरेन्द्र आहूजा, योगेश पाहवा, हरीश अरोड़ा, शरद बिष्ट, वेद प्रकाश, नरेंद्र चौहान, चन्द्र पाल सिंह, हेम पांडेय, सतीश छावड़ा आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News