ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 32 नये मरीज मिले,32 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले मिले और 32 ही पुराने मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि हरिद्वार जनपद से बैकलॉग में तीन संक्रमित मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई है। इस तरह राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढक़र 342875 तक पहुंच गया। इनमें से 329122 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलवक्त यहां पर कोरोना के 321 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 7380 मरीजों की मौत भी अब तक प्रदेश में हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 16 हजार 751 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 32 मामलों में रिपोर्ट पॉजीटिव और 16719 की निगेटिव आई है। पौड़ी में सबसे अधिक 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में सात, चमोली में चार, ऊधमसिंहनगर में तीन, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में आज कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News