ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बेरोज़गारी और महंगाई के विरोध में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में पहुँचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के उत्तराखण्ड आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बेरोज़गारी और महंगाई के साथ ही भ्रष्टाचार का आलम है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार चादर ओढ़े सोई है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव किया जायेगा और 2022 के चुनाव में इस गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे का काम किया जायेगा ।
स्वागत कार्यक्रम में गजेन्द्र विक्रम शाही, दीपक जाटव, अंशुल त्यागी, गौरव राणा, अजय धीमान, युंका श्यामपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोज बिष्ट, परमेश्वर राज़भर, सौरभ वर्मा, नीरज चौहान, इमरान सैफी, मनोज त्यागी, तरुण त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, दीपक नेगी, हिमांशु नेगी, विकास कोली, भुरहान, आर्यन गिरी, दीपक भारद्वाज, यश अरोड़ा, हिमांशु जाटव, आकाश रावत, राजेश साह, मोहित कुमार, मधुर शर्मा, आदित्य झा आदि कई लोग मौजूद थे ।

%d bloggers like this:
Breaking News