ऋषिकेश- देहरादून मे महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने साइकिल रैली निकालकर किया प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने साइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए विधानसभा पहुंचे। गुरुवार को प्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध में नेहरू काॅलोनी स्थित चंचल चौक से विधानसभा भवन के मुख्य द्वार तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरह से महंगाई की मार पड़ रही है ऐसे में आप साइकिल चला कर ही लोग इस महंगाई से बच सकते हैं उनके अनुसार केंद्र सरकार और राज्य सरकार जनता को राहत देने को तैयार नहीं है। ऐसे में बस जनता की जेब पर डाका डालना दोनों सरकारों का मकसद रह गया है।
इस अवसर पर आदेश सिंह चौहान, फुरकान अहमद, करण मेहरा, लालचंद शर्मा, संजय किशोर, आशीष चमोली सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News