ऋषिकेश- गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजली देगा दूरदर्शन देहरादून केंद्र

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून – दूरदर्शन का देहरादून केंद्र आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में उत्तराखंड के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर विशेष श्रृंखला का प्रसारण कर रहा है। इस कार्यक्रम में उन गुमनाम सेनानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जा रहा है, जो किसी कारणवश या तो इतिहास में चर्चित नहीं हो पाए या गुमनामी के अंधेरे में खो गए। बेशक उन्होंने अपना यौवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया।
दूरदर्शन के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव नरेंद्र रावत ने बताया कि 26 अगस्त को दोपहर एक बजे और सायंकाल सात बजे पौड़ी जिले की असवालस्यूं पट्टी के गोकुल गांव के स्व. हरि सिंह नेगी और नगर गांव के उमेद सिंह असवाल और चंद्र सिंह रावत के जीवन पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला में तमाम गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गांव जाकर स्थलीय रिपोर्टिंग की जा रही है और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के संस्मरण संकलित किए जा रहे हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News