ऋषिकेश- कांग्रेस करेगी 29 अगस्त को रायवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन,उत्तराखंड कांग्रेस के सभी दिग्गज रहंगे मौजूद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आगामी 29 अगस्त को रायवाला में हरतालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड की विभिन्न लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम संयोजक अंबिका सजवान ने बताया कि हरितालिका तीज के अवसर पर रायवाला स्थित होटल माटिज में तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ 29 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। इसमें उत्तराखंड की विभिन्न लोक संस्कृति एवं ढोल दमाऊ विभिन्न प्रकार कि वेशभूषा के साथ महिलाएं एवं पुरुष अपनी अपनी लोक संस्कृति की प्रस्तुति पेश करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान होंगे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता से अनुरोध किया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News