ऋषिकेश- आजादी के “अमृत महोत्सव” पर्व पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एनसीसी के कैडेटों द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिरूप स्तम्भ के साथ ही आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई की।
अभियान के शुभारम्भ में विद्यालय के प्राचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कैडेटों को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्ष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने जीवन की प्रवाह न करते हुए देश को गुलामी कि जंजीरों से मुक्त कर स्वतंत्र करवाया है। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत अमृत महोत्सव को देखते हुए शहर के अंदर जितने भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमूर्ति स्तंभ बने हुए हैं उनको कैडेटों द्वारा स्वच्छ करवाया जाएगा। यह सभी स्तम्भ राष्ट्र की संपति है इनकी सुरक्षा स्वच्छता हमारा प्रमुख कर्तव्य होगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News