ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने किया 10 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक की तस्करी करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में चैकिंग अभियान के लिए टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा बीती देर रात को श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसका नाम व पता अंकुश कुमार पुत्र मूलचंद सिंह निवासी ग्राम मुकीमपुर धारू थाना कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी महादेवपुर महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उत्तम रमोला चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, कॉन्स्टेबल तेज सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News